
बुलंदशहर। जिले के पहासू स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि बैंक में कितनी नकदी थी और वह सुरक्षित है या नहीं। सोमवार को तड़के 3 बजे बैंक में भीषण आग लग गई। गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने किसी तरीके से आग बुझाने की कोशिश की। बैंक के कर्मचारियों को भी सूचना देने की कोशिश की गई। आग लगने के कारण पर कई सवाल हैं।
गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने देखी आग
पहासू कस्बा थाने की पुलिस के जवान देर रात गश्त कर रहे थे। पीएनबी से रोशनी नजर आने पर गश्त कर रहे जवानों ने बैंक के करीब जाकर देखा तो आग लगने की जानकारी हुई। किसी तरीके से जवानों ने बैंक का शटर उठाया और उसके बाद देखा कि अंदर आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की लपटें शटर के बाहर तक आ रही थीं।
पुलिस के जवानों ने आसपास के नलकूपों से पानी का प्रबंध करने की कोशिश की और गेट के बाहर से ही पानी डालकर आग को बुझाने की पूरी कोशिश की। आग धीरे-धीरे भीषण रूप लेती जा रही थी। जवानों ने देर रात ही बैंक के मैनेजर अन्य कर्मचारियों को किसी तरीके से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उपलब्ध जानकारी के मुताबिक किसी ने भी फोन नहीं उठाया। पुलिस के जवानों ने आग को बुझाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। इस आग में लाखों का सामान और अन्य चीजें जलकर खाक हो गईं।
आग लगने के कारण पर है सवाल
सुबह बैंक के कर्मचारी, मैनेजर को खबर की गई तो वे बैंक पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जिस वक्त बैंक का काम खत्म कर सब घर लौटे थे तो तब सब ठीक था। रात में 3 बजे बजे आग लगने का समय बताता है कि देर रात कि कुछ हुआ, जिसके बाद घटना हुई है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।