Bulandshahr News अरे वाह! आप भी देखिये, एक थानेदार की शाही विदाई का वीडियो
Bulandshahr news
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:43 AM
Bulandshahr News इसे एक दरोगा की लोकप्रियता कहेंगे या उसकी दबंगई। तबादले के बाद उस दरोगा की ऐसी विदाई हुई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आप भी जानिये क्या है, उस दरोगा की कहानी। उनके विदाई समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Bulandshahr News
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाने के प्रभारी राजपाल सिंह तोमर का तबादला हो गया। इस बात से वहां कुछ खुश हुए और कुछ दुखी। लेकिन, दृश्य देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि थानेदार राजपाल सिंह काफी लोकप्रिय रहे हैं। बीच सड़क पर स्कार्पियो कार में सवार होकर उन्हें सड़कों पर उन्हें घुमाया गया, मानो किसी नेता की रैली निकल रही हो।
उनकी शानदार शाही विदाई का वीडियो देखकर पुलिस के आला अफसर भी सोच में पड़ गए होंगे।
[video width="320" height="560" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-02-at-5.49.41-PM.mp4"][/video]