Bulandshahr News : ग्राम प्रधान के भाई की धारदार हथियार से हत्या
Bulandshahr News: Village head's brother murdered with sharp weapon
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 12:30 PM
Bulandshahr News : बुलंदशहर में ग्राम प्रधान के भाई की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गयी। शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। कई दिनों से गुमशुदा युवक की तलाश की जा रही थी। अब गुमशुदा का सुनसान इलाके में मिला है लहूलुहान शव। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Bulandshahr News :
लहूलुहान अवस्था में मिला मृतक का शव
बुलंदशहर में ग्राम प्रधान के भाई की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। दरअसल बुधवार को नर्सेना थाना क्षेत्र के गांव गजरौला में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव पर किसी धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई है। लहूलुहान अवस्था में पड़े शव को देखकर इलाके के लोगों में खौफ का माहौल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक गांव औरंगाबाद तहरपुर का निवासी है, मृतक का नाम बलबीर है। युवक की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। मृतक ग्राम प्रधान भोलू का भाई है। मृतक का भाई ग्राम प्रधान भोलू आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद है। मृतक बलवीर का शव मिलने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मंगलवार से लापता था मृतक बलबीर
दरअसल मंगलवार की शाम से ही मृतक बलवीर हैं घर से लापता था। मंगलवार से ही परिजन लापता बलबीर की तलाश कर रहे थे। अब बुधवार को बलवीर की लाश मिलने से न सिर्फ इलाके में बल्कि परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि बलवीर की हत्या की गई है जैसा कि प्रतीत भी हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। जिन लोगों ने ग्राम प्रधान भोलू को झूठे मामले में फंसा कर जेल भिजवाया है उन्होंने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है हालांकि अभी तक नामजद रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की हर तरह से जांच पड़ताल कर रही है।