पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लक्ष्य (19) नामक युवक मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने के लिए भाई अभिषेक (22) और अन्य दोस्तों के साथ अलीगढ़ से अनूपशहर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि दोनों भाई मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहा रहे थे। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वे गहरे पानी में गिर गए। उन्होंने किनारे आने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी जिंदगी पर मौत ने झपट्टा मार दिया।
दो भाइयों के गंगा नदी में डूबने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद गोताखोरों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।