उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्तिथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है।

UP News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्तिथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, SIT की फाइनल रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के नाम शामिल नहीं हैं। इसके बाद दोनों को मामले में राहत मिलने की चर्चा है। चंपत राय और अनिल मिश्रा ने 27 जून को अपने पदों से इस्तीफा दिया था। हालांकि, SIT की रिपोर्ट में नाम नहीं होने को लेकर क्लीन चिट की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित दस्तावेजों और सक्षम स्तर से होने वाली आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी। UP News
चढ़ावे की रकम से जुड़ी कथित अनियमितता और चोरी की शिकायतों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर तीन सदस्यीय SIT गठित की थी। टीम की अध्यक्षता लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने की थी। SIT ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद 25 जून को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि थाने में मामले की पहली FIR दर्ज की गई। जांच आगे बढ़ने के साथ टीम ने मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल की। SIT की जांच के बाद अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडेय, मनीष कुमार यादव, सुभाष श्रीवास्तव, श्रीरामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और लवकुश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई। फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंपे जाने के बाद अब मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ माना जा रहा है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। UP News
जांच के दौरान चंपत राय ने चढ़ावे की रकम की चोरी में अपनी भूमिका होने से इनकार किया था। उनका कहना था कि उन्होंने ही चढ़ावा चोरी की घटना की शिकायत की थी और इसी शिकायत के बाद संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। SIT में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के अलावा आईजी रेंज किरण एस. और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया था। UP News
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, SIT की जांच के दौरान आरोपियों ने चढ़ावे में आई रकम चोरी करने की बात स्वीकार की थी। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। मामला सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने चढ़ावे की रकम की गिनती की व्यवस्था में भी बदलाव किया। अब चढ़ावे की गिनती एक ही पाली में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किए जाने की व्यवस्था की गई है। UP News
विज्ञापन