चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के दो युवकों पर जातिसूचक गाली-गलौज करने और बंदूक की बट से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के दो युवकों पर जातिसूचक गाली-गलौज करने और बंदूक की बट से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वायरल वीडियो ने मामले को और तूल दे दिया है। वीडियो में एक युवक भीड़ के बीच खुलेआम असलहा लहराता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। UP News
पीड़ित शशिकांत के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान आदर्श यादव और अनुराग यादव की स्कॉर्पियो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो का नंबर UP67S6232 बताया जा रहा है। शशिकांत का आरोप है कि टक्कर के बाद दोनों युवकों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान बंदूक की बट से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस मामले में पीड़ित की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। UP News
इसी बीच घटना से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक लोगों के बीच असलहा लहराता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी समय का है, जब युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी। हालांकि, वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें नजर आ रहे लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। UP News
विज्ञापन