चंदौली के डंगरा शाहपुर में सपा की PDA जन चौपाल हुई। नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक समाज से एकजुट होने की अपील की।

UP News : चंदौली में मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डंगरा शाहपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज से एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर रहे। प्रदेश सचिव लालता बियार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता जमुना बियार ने की, जबकि संचालन मुगलसराय विधानसभा के महासचिव अजय इंद्रेश ने किया।UP News :
मुख्य अतिथि रामजतन राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से पार्टी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है। इन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना पार्टी की प्राथमिकता है।
विशिष्ट अतिथि लालता बियार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और शोषित-वंचित समाज के हितों से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि जन संवाद के जरिए जनता की वास्तविक समस्याओं को समझना और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाना जरूरी है। UP News :
मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि डंगरा शाहपुर में आयोजित पीडीए जन चौपाल जनता से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की अपील की।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सपा नेताओं के सामने रखीं। नेताओं ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया। UP News :
विज्ञापन