आखिर ट्रक चालक पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर क्यों भागा और इस वाहन में क्या छिपा हो सकता है ? जानिए चंदौली के नौबतपुर बॉर्डर पर हुई इस घटना की पूरी जानकारी और पुलिस की जांच में अब तक सामने आए प्रमुख तथ्य।
 vehicle.webp?v=1792133187673)
UP News : उत्तर प्रदेश के चंदौली में यूपी-बिहार सीमा पर संदिग्ध ट्रक चालक ने पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। नौबतपुर बॉर्डर के पास हुई इस घटना के दौरान ट्रक ने सकलडीहा थानाध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद और उनके हमराही बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक में कंबल और गत्ते लदे होने की जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि सामान की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। हालांकि, ट्रक में शराब मिलने और तस्करी की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। UP News
यह भी पढ़ें : सहारनपुर में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाई पर हत्या का आरोप
जानकारी के अनुसार, चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में यूपी-बिहार सीमा के पास नौबतपुर बॉर्डर पर पुलिस टीम एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान चालक ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर वहां से निकलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने तीन थानों की पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रक ने सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में थानाध्यक्ष और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट नहीं आई। UP News
इसे भी पढ़ें : कानपुर में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल
पुलिस की घेराबंदी बढ़ने पर चालक ट्रक छोड़कर चाबी समेत मौके से फरार हो गया। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक में कंबल और गत्ते लदे होने की जानकारी मिली है। पुलिस इन सामानों की आड़ में शराब की तस्करी किए जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। UP News
घटना के बाद पुलिस फरार चालक और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। ट्रक में लदे सामान की जांच के साथ यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चालक पुलिस की घेराबंदी तोड़कर कहां जा रहा था और क्या इस घटना का संबंध शराब तस्करी से है। UP News
विज्ञापन