चंद्रशेखर आजाद के माफिया और शस्त्र प्रदर्शन संबंधी बयान पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने पलटवार किया। जानिए राजा भैया के समर्थन में उन्होंने क्या कहा। पढ़े पूरी खबर।

UP News:माफिया और शस्त्र प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बयान पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने पलटवार किया है। उन्होंने राजा भैया का बचाव करते हुए चंद्रशेखर आजाद को राजनीतिक बयान देने से पहले सही जानकारी रखने की नसीहत दी। UP News
प्रयागराज के फूलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने राजा भैया का नाम लिए बिना माफिया और शस्त्र प्रदर्शन को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि एक ओर प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर शस्त्र प्रदर्शन से गरीबों में भय का माहौल पैदा होने की बात सामने आती है। UP News
चंद्रशेखर आजाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने कहा कि राजा भैया सरकार में नहीं हैं और उनकी अपनी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि राजा भैया की पार्टी का भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है। गोपाल जी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को किसी मुद्दे पर बयान देने से पहले सही जानकारी रखनी चाहिए। उनके मुताबिक, बिना पूरी जानकारी के बयान देना उचित नहीं है। UP News
गोपाल जी ने राजा भैया के सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि वह गरीबों और जरूरतमंदों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और उनकी मदद करते हैं। उन्होंने बांग्लादेश में दलितों पर कथित अत्याचार के मुद्दे पर भी राजनीतिक दलों की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए। UP News
विज्ञापन