आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद में मंगलवार से धरना दे रहे हैं।

नीट परीक्षा पेपर लीक घोटाले के खिलाफ आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद में मंगलवार से धरना दे रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह ने उनसे मुलाकत की और आरोप लगाया कि संसद भवन परिसर में उन्हें बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है।
मुलाकात के बाद संजय सिंह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के अहंकार की पराकाष्ठा बताया। संजय सिंह ने ॆॊअपनी पोस्ट में लिखा, 'संसद परिसर में छात्रों की मांगों को लेकर धरने पर बैठे आजाद समाज पार्टी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद जी को मेरा पूर्ण समर्थन है। सोचिए, यह कैसी तानाशाही है कि एक सांसद को संसद परिसर में शौचालय तक इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा। सड़क से लेकर संसद तक, प्रधानमंत्री का अहंकार देश की जनता और सांसद मिलकर तोड़ेंगे।'
वीडियो में संजय सिंह कहते हैं कि बहुत अफसोस का बात है कि इनसे बात करने के लिए अब तक न तो सरकार का कोई मंत्री आया, न सरकार का कोई प्रतिनिधि आया, न इनकी बात सुनी जा रही है।'
उल्लेखनीय है कि नीट-यूजी 2025 परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद पूरे देश में छात्र आंदोलन छिड़ा हुआ है। दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद सपा कांग्रेस भी सड़क पर उतर आए हैं। मंगलवार को पीएम आवास के सामने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने धरना भी दिया।
विज्ञापन