दमकल कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए दुकान के ऊपर बने रिहायशी मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा शहर के मुख्य बाजार में मुख्य बाजार में मंगलवार को एक चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित गारमेंट्स की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
कुछ ही मिनटों में दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसा माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
घटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए दुकान के ऊपर बने रिहायशी मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आग की चपेट में आने से गारमेंट्स की दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
घटना के बाद बाजार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतबूल हुसैन ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन