विज्ञापन
भारत की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत सदियों से दुनिया को प्रेरित करती रही है। इस पावन भूमि ने ऐसे अनगिनत कवि, शायर और गीतकार दिए हैं, जिनके शब्द समय की सीमाओं को पार कर आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।

Famous-Shayars-best-shayari : भारत की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत सदियों से दुनिया को प्रेरित करती रही है। इस पावन भूमि ने ऐसे अनगिनत कवि, शायर और गीतकार दिए हैं, जिनके शब्द समय की सीमाओं को पार कर आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उनकी रचनाओं में प्रेम है, दर्द है, उम्मीद है, संघर्ष है और जीवन के अनगिनत रंग समाए हुए हैं। इस विशेष प्रस्तुति में हम आपको देश के कुछ चुनिंदा और चर्चित शायरों के उन मशहूर अशआर से रूबरू करा रहे हैं, जिन्होंने साहित्य की दुनिया में अपनी अमिट पहचान बनाई और लाखों दिलों को अपनी कलम का मुरीद बना लिया। Famous-Shayars-best-shayari
1- मैं तल्ख़ी-ए-हयात से घबरा के पी गया
ग़म की सियाह रात से घबरा के पी गया - सागर सिद्दीक़ी
2 - ऐ दिल-ए-बे-क़रार चुप हो जा
जा चुकी है बहार चुप हो जा - सागर सिद्दीक़ी
3 दिल धड़कने का सबब याद आया
वो तिरी याद थी अब याद आया - नासिर काज़मी

4 - कुछ यादगार-ए-शहर-ए-सितमगर ही ले चलें
आए हैं इस गली में तो पत्थर ही ले चलें - नासिर काज़मी
5 - न अपने ज़ब्त को रुस्वा करो सता के मुझे
ख़ुदा के वास्ते देखो न मुस्कुरा के मुझे - बिस्मिल अज़ीमाबादी

6 - मजबूरियों को अपनी कहें क्या किसी से हम
लाए गए हैं, आए नहीं हैं ख़ुशी से हम



विज्ञापन