देवरिया में छांगुर मॉडल, नाबालिग हिंदू बेटियों से लव जिहाद
Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:06 PM
उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गौरी बाजार थाना क्षेत्र के दो अलग अलग इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। इससे जहां लड़कियों के परिवार का बुरा हाल है पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में पीड़ित परिवार ने संबंधित थाने में FIR दर्ज कराई है। मगर पुलिस की लापरवाही के अभी तक बच्चियों की बरामदगी नहीं हो पाई है। अब मामले में विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने मामले की शिकायत के लिए DGP को पत्र लिखा है। Uttar Pradesh Samachar
24 और 27 जुलाई को लापता हुई हैं बच्चियां
आपको बता दें, गौरीबाजार क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियां विगत 24 और 27 जुलाई को अपने घर से मुस्लिम युवको के साथ चली गई। पीड़ित परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि बच्चिया कक्षा दसवीं की छात्र हैं और नाबालिग हैं। इन्हें बहला फुसलाकर मुस्लिम युवक अपने साथ लेकर फरार हो गये हैं। वही नाबालिग बच्चियों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सबसे बड़ी बात है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी देवरिया पुलिस अभी भी चैन की नीद सो रही है। इस मामले में केवल मुकदमा दर्ज किया गया है। एक सप्ताह से ऊपर होने जा रहा है अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
लव जिहाद मामले में विधायक ने DGP को लिखा पत्र
पुलिस की सुस्ती को देखते हुए देवरिया के सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी को पत्र लिखा है और कार्यवाही की मांग की है पत्र में विधायक ने लव जिहाद का मामला उठाया है। पत्र में कहा गया कि गौरी बाजार, बैतालपुर क्षेत्र की भोली भाली नाबालिग अनुसूचित और पिछड़ी जाति की लड़कियों कट्टरपंथी अपना शिकार बना रहे है। इस मामले पर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मैने डीजीपी को पत्र लिखा है। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए यह पूरा मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है। इसमें जो मजहबी और कट्टरपंथी स्थान संदिग्ध हैं उन स्थान की भी जांच कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए तथा इसमें जो लोग फंडिंग कर रहे हैं। उनके ऊपर भी कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।
पहला मामला जिस गांव का है। वहां का आरोपी समीर अंसारी है। जिसने नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फसाया और विगत 24 जुलाई को सुबह उसको घर से लेकर फरार हो गया। इस पूरी घटना की वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें लड़की की पहचान छुपाने के लिए उसने पीड़ित बच्ची को बुर्का पहना दिया। दूसरा मामला एक और गांव का है यहा भी नाबालिग बच्ची है कक्षा दसवीं की छात्र है। इसमे गांव के ही सैनुल ने बच्ची को बहका कर अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस मसले पर जब हमने अपर पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले की जानकारी हमें नहीं है मैं पता करता हूं। Uttar Pradesh Samachar