विज्ञापन
UP News : यूपी पुलिस के मुताबिक 7 मई को बांदा के बाबेरू निवासी एक व्यक्ति ने अपने 10 वर्षीय बेटे के स्कूल से किडनैप हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह अपने बेटे को स्कूल से लेने गया, तो वह वहां नहीं मिला।

UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से फिरौती के लिए अगवा किए गए एक स्कूली छात्र को हरियाणा के रोहतक में सुरक्षित रूप से बचा लिया गया। दो राज्यों की पुलिस ने मिलकर इस सफलता को हासिल किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस के मुताबिक 7 मई को बांदा के बाबेरू निवासी एक व्यक्ति ने अपने 10 वर्षीय बेटे के स्कूल से किडनैप हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह अपने बेटे को स्कूल से लेने गया, तो वह वहां नहीं मिला।
यूपी पुलिस ने हरियाणा पुलिस से साधा संपर्क
पुलिस ने तत्काल इस मामले में कदम उठाया, 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण के आरोप में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। जांच टीम को जैसे ही यह सूचना मिली कि आरोपी रोहतक में छिपे हुए हैं, यूपी पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया।
इसी के चलते, रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) की एक टीम ने, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर नवीन जाखड़ कर रहे थे, आरोपी को गिरफ्तार करने और बच्चे को सुरक्षित बरामद करने की कोशिशों में जुट गए।
रोहतक में मिला बच्चा
टीम ने छापा मारा और रोहतक के शीला बाईपास से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसी ऑपरेशन के दौरान, बच्चे के अपहरण में शामिल 3 आरोपियों को भी मौके से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।
SDU टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मामा ही निकला किडनैपर
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक मामले का मुख्य आरोपी बच्चे का सगा मामा है। बच्चे के गायब हो जाने के कुछ समय बाद मामा ने अपनी बहन को कॉल करके बताया कि वह अपहरणकर्ताओं को जानता है और वे लोग 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दो साल पहले बच्चे की मां यानि अपनी बहन से साढ़े तीन लाख रुपये उधार लिए थे। जिसको वह लौटा नहीं रहा था। इससे परिवार के बीच अनबन भी रहती थी। इस बीच उसे खबर मिली की उसके जीजा को किसी पेंशन आदि के 40 लाख रुपये मिले हैं। रुपये के चक्कर ने उसने अपने इकलौते भांजे के अपहरण की साजिश रच डाली। इसमें अपने दो अन्य साथियों को भी शामिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन