उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 7 वर्षीय बच्चे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी चाची के साथ जम्मू जाना चाहता था, लेकिन पिता ने उसे जाने से मना कर दिया।

UP News : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 7 वर्षीय बच्चे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी चाची के साथ जम्मू जाना चाहता था, लेकिन पिता ने उसे जाने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर बच्चे ने कथित तौर पर घर में रखे गड़ासे से पिता पर कई वार कर दिए। हमले में घायल पिता को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। UP News
यह मामला गोंडा जिले का है, जहां 45 वर्षीय बिशन लाल चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका 7 वर्षीय बेटा देवराज अपनी चाची के साथ जम्मू जाना चाहता था। चाची के जम्मू जाने की बात पर बच्चे ने उनके साथ जाने की इच्छा जताई, लेकिन परिवार ने उसे पहले पिता से अनुमति लेने को कहा। जब देवराज ने अपने पिता से जम्मू जाने की बात कही तो बिशन लाल ने उसे जाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि कई बार पूछने के बाद भी पिता ने अनुमति नहीं दी। इसी बात को लेकर बच्चा नाराज हो गया। UP News
परिजनों के अनुसार, घटना के बाद बिशन लाल घर के बाहर पेड़ के नीचे जाकर सो गए। बताया जाता है कि बिशन लाल पैर से दिव्यांग हैं। दोपहर करीब 12 बजे बच्चे ने उन्हें सोता देखा और घर के अंदर जाकर गड़ासा उठा लिया। आरोप है कि इसके बाद बच्चे ने सो रहे पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। बच्चे के हमले से घायल हुए बिशन लाल को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीण भी इस घटना को लेकर हैरान हैं कि इतनी कम उम्र के बच्चे ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। UP News
विज्ञापन