चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 50 लाख श्रद्धालुओं के लिए 12 जोन और 30 पार्किंग स्थल बनेंगे। मंदाकिनी तट पर 500 ड्रोन से दिखेगा रामायण शो। जानिए पूरी खबर।

UP News: दीपावली अमावस्या मेले को लेकर चित्रकूट में तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच दिवसीय मेले में इस बार करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। मेले में पहली बार 500 ड्रोन के माध्यम से भगवान श्रीराम की जीवन गाथा पर आधारित भव्य लेजर शो दिखाने की तैयारी है। जिला प्रशासन के अनुसार, ड्रोन शो के लिए मंदाकिनी नदी के किनारे स्थान निर्धारित किया गया है। यहां आसमान में ड्रोन के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए मेले का प्रमुख आकर्षण बनने की उम्मीद है। चित्रकूट में पहली बार इतने बड़े स्तर पर ड्रोन शो आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। UP News:
यह भी पढ़ें : स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में मुस्तैद जवान, 27 अक्टूबर को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को 12 जोन में बांटने की योजना है। इसके साथ ही 30 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराया जा सके। प्रशासन का प्रयास है कि प्रमुख मार्गों और घाटों पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बने।

दीपावली मेले के दूसरे दिन चित्रकूट में विश्व प्रसिद्ध गधा मेला भी आयोजित होगा। इस मेले में उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के व्यापारी पहुंचते हैं। नेपाल और अफगानिस्तान से भी व्यापारियों के आने का उल्लेख मिलता रहा है। गधों की खरीद-फरोख्त के लिए लगने वाला यह मेला चित्रकूट की पारंपरिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दीपावली अमावस्या मेले में धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन और व्यापार की भी बड़ी संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, घाटों पर भीड़ नियंत्रण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बड़ी चुनौती होगी। UP News:
विज्ञापन