विज्ञापन
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचेंगे। वह बड़हलगंज के महुआपार स्थित गांधी इंटर कालेज के मैदान में 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

UP News; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन किया और जलाभिषेक किया। उन्होंने काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी वीरेंद्र मिश्रा और राजेश मिश्रा ने योगी की नजर उतारी।
सीएम योगी ने परंपरा का पालन करते हुए बाबा काल भैरव को सरसों का तेल अर्पित किया। इस दौरान योगी बाबा काल भैरव का मंत्रोच्चार करते दिखे।
वाराणसी दौरा
मुख्यमंत्री ने वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों और विभागीय अभियंताओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने वाराणसी मंडल में पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित पुरानी और नई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा, सभी कार्य युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से बरसात से पहले पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
शनिवार को जाएंगे गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचेंगे। वह बड़हलगंज के महुआपार स्थित गांधी इंटर कालेज के मैदान में 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन