विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में चल रहे श्रमिक आंदोलन के ऊपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में चल रहे श्रमिक आंदोलन के ऊपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्रमिक आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कही है। UP News
आपको बता दें कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर में थे। मुजफ्फरनगर में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक अशांति पैदा करने वाले सावधान रहें। इस प्रकार के किसी भी प्रयास को सख्ती के साथ कुचला जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने नोएडा के सभी अधिकारियों को वार्ता करके आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। UP News
श्रमिकों के हित की बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से श्रमिकों के साथ है। उत्तर प्रदेश की सरकार श्रमिकों को हर प्रकार से संरक्षण प्रदान करेगी। साथ ही उद्यमियों की सुरक्षा का भी भरपूर इंतजाम किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े कॉर्पोरेशन का गठन किया है। इस कॉर्पोरेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी सफाई कर्मियों तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जा रही है। जल्द ही उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी उत्तर प्रदेश सरकार के कॉर्पोरेशन के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार देश की बड़ी बीमा कंपनियों के साथ बात कर रही है जल्द ही श्रमिकों की स्वास्थ्य संबंधी तमाम जिम्मेदारियां प्रदेश की सरकार उठाएगी। UP News
विज्ञापन