विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले दो दिन कर्मभूमि गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के दौरान गोरक्षनगरी को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले दो दिन कर्मभूमि गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के दौरान गोरक्षनगरी को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान वे कुल 1248.31 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को बड़ी सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। UP News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को करीब 4 बजे बड़हलगंज ब्लॉक के महुआपार स्थित गांधी इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वे चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों की लगभग 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पहले यह कार्यक्रम पकड़ी गांव में प्रस्तावित था, लेकिन भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए स्थान में बदलाव किया गया है।
UP News
अगले दिन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां 948.31 करोड़ रुपये की योजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। इस दौरान 148.87 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण और 799.44 करोड़ रुपये की 188 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में कानून-व्यवस्था, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, जल निकासी, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। UP News
नाला निर्माण एवं पार्क/पोखरों का विकास कार्य (18 करोड़ से अधिक)
विज्ञापन