गाजियाबाद में बोले CM योगी - विकसित भारत के सपने को साकार करना है
UP News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:55 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में सेंट्रल इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (सीईएल) के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने वह डाटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हवन किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह व उप्र के मंत्री सुनील कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद वह इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर भवन पहुंचेंगे। यहां वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
गाजियाबाद में ग्रीन डाटा सेंटर का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विमान सुबह करीब सवा 11 बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। इसके बाद वह सड़क मार्ग द्वारा मोहन नगर, वसुंधरा रेड लाइट और साइट चार होते हुए सीईएल पहुंचे। यहां करीब दो घंटे रहने के बाद वह इंदिरापुरम कैलास मानसरोव भवन के लिए रवाना हुए। यहां से वह वसुंधरा होते हुए सीआइएसएफ रोड से कैलास भवन जायेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते गाजियाबाद में रूट डायवर्जन प्लान भी किया गया। जिस मार्ग से मुख्यमंत्री निकलेंगे वहां के संपर्क मार्गों पर यातायात कुछ देर पहले से रोका गया और उनके काफिले के निकले के बाद यातायात दोबारा शुरू कर दिया।
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के 51वें स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीईएल में बनने वाले ग्रीन डाटा सेंटर के लिए विधि-विधान से पूजा कर भूमि पूजन किया। इसके बाद सीईएल के अध्यक्ष चेतन प्रकाश जैन ने डाटा सेंटर की मॉडल को दिखाते हुए उसकी विशेषताओं और बारीकियों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। कार्यक्रम स्थल से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने सीईएल परिसर में अशोक के पौधे का रोपण किया और फिर सीईएल में लगी उपकरण प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा व भाजपा के अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीईएल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीईएल को 50 वर्ष पूरे होने पर अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि कंपनी के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है। कंपनी ने घाटे से उभरते हुए आज अपनी स्थिति बदल ली है और लाभांश का चेक भी मंत्री को सौप है।
उन्होंने कहा कि सीईएल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब 2047 में हमारा देश शताब्दी वर्ष बनाएं तो उस समय हमारा भारत लाचार ना हो दुनिया के सामने अभाव में ना रहे बल्कि एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बने। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सभी देशवासियों को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीईएल रेलवे, डिफेंस और रिनूवल एनर्जी के क्षेत्र में काम कर रहा है और अपनी प्रौद्योगिकी और इनोवेशन का लाभ देश को पहुंचा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर को बदलने का काम किया है। 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की जो तस्वीर थी वह अब बदल चुकी है। पिछले 8 वर्षों में सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ढाई गुना बड़ी है। साथ ही 6 करोड लोगों को गरीबी रेखा से उभरने में सरकार कामयाब हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश को 50 लाख करोड रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। जिनमें से 15 लाख करोड़ के प्रस्तावों को प्रदेश व केंद्र की सरकार के प्रयासों से जमीनी स्तर पर उतर गया है
कई खूबियों से लैस है ग्रीन डाटा सेंटर
सेंट्रल इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड व ईएसडीएस साफ्टवेयर साल्यूशन लिमिटेड द्वारा तैयार टियर-3 ग्रीन डाटा सेंटर कई खूबियों से लैस है। यह डिजिटल इंडिया व ग्रीन इंडिया को ध्यान में रखकर सस्टेनेबल व भविष्य आधारित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का माध्यम बनेगा। इसकी स्थापना से प्रदेश में नवाचार और रोजगार सृजन में मदद मिलेगी। 30 मेगावॉट कुल क्षमता युक्त डाटा सेंटर का होगा निर्माण ग्रीन डाटा सेंटर का परिसर टियर-थ्री प्रमाणित होगा और इसे ग्रीन बिल्डिंग डिजाइन के आधार पर निर्मित किया जाएगा। इसकी कुल क्षमता 30 मेगावाट की होगी और यह तीन मंजिलों में फैले हाई डेंसिटी रैक आधारित होगा। इस डाटा सेंटर को 40 जीबीपीएस रिंग फाइबर बैकबोन तथा मल्टी आईएसपी सपोर्ट से युक्त किया जाएगा। UP News