
CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फेसबुक पर गोली मारने की धमकी दी गई है। इसको ट्वीट किया तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अमन रजा नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी से संबंधित मैसेज पोस्ट किया है।
इस स्क्रीनशाट को टैग करते हुए ट्विटर अकाउंट नितिन तोमर टीम बजाते रहो द्वारा मुख्यमंत्री, डीजीपी व अन्य अफसरों को ट्वीट किया गया। एसआइ विनोद कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपित अमन रजा बागपत का रहने वाला नहीं है।
बागपत पुलिस ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उसके अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बागपत का रहने वाला नही है।
बागपत कोतवाली पुलिस के मुताबिक अमन रजा नामक एक व्यक्ति ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी से संबंधित संदेश डाला है। इस स्क्रीनशाट को टैग करते हुए ट्विटर अकाउंट नितिन तोमर द्वारा मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया गया।
उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को इस मामले में कोतवाली में सूचना मुकदमा दर्ज कराया। बागपत पुलिस क्षेत्राधिकारी डी के शर्मा ने बताया कि अमन रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि अमन रजा झारखंड का निवासी है।
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।