सीएम योगी ने सनातन दर्शन का हवाला देते हुए कहा कि आज देश में कहीं कोई भय या अविश्वास नहीं है, बल्कि हर तरफ ‘सत्यमेव जयते’ का भाव है। उन्होंने कहा, “हर तरफ एक ही आवाज गूंज रही है, ‘यतो धर्मस्ततो जयः’। जहां धर्म होगा, वहीं जय होगी और वहीं विजय होगी।

CM Yogi Adityanath's Holi Milan celebration in Gorakhpur : मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा और प्रभावशाली बयान दिया है। सीएम योगी ने वैश्विक अशांति के बीच भारत की स्थिरता और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया अव्यवस्था और अराजकता का सामना कर रही है, तभी भारत अपने ‘यशस्वी नेतृत्व’ के साथ उत्साह और उमंग से पर्व मना रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “भारत में होली का यह पर्व हम ऐसे समय में आयोजित कर रहे हैं जब पूरी दुनिया में अव्यवस्था, अशांति, अराजकता का वातावरण है। लेकिन, भारत अपने यशस्वी नेतृत्व में आनंद, उत्साह और उमंग के साथ पर्व का आनंद ले रहा है।”
अपने संबोधन में सीएम योगी ने सनातन दर्शन का हवाला देते हुए कहा कि आज देश में कहीं कोई भय या अविश्वास नहीं है, बल्कि हर तरफ ‘सत्यमेव जयते’ का भाव है। उन्होंने कहा, “हर तरफ एक ही आवाज गूंज रही है, ‘यतो धर्मस्ततो जयः’। जहां धर्म होगा, वहीं जय होगी और वहीं विजय होगी। जहां सत्य होगा वहीं विजय होगी। ये भाव हमारा सनातन वाक्य है, इसकी गूंज हमें सर्वत्र सुनाई दे रही है।”
सीएम योगी ने होलिका दहन की परंपरा को भी नया अर्थ दिया। उन्होंने कहा कि होलिका दहन का मतलब सिर्फ अग्नि को प्रज्वलित करना नहीं, बल्कि अपने अंदर के अहंकार को मिटाना है। उन्होंने कहा, “होलिका दहन का मतलब अपने अंदर का अहंकार मिटाना है। तुष्टिकरण को समाप्त करना है। कहीं कोई भ्रष्टाचार पनप रहा है तो उसकी होलिका दहन कर खत्म करना है।”
इस मौके पर सीएम योगी ने अपराधियों और उग्रवादियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि अगर कोई अराजकता, आतंकवाद या उग्रवाद सिर उठाने का प्रयास करता है, तो उसे नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह संकल्प हम सब को सर्वत्र सुनाई दे रहा था।” भगवान नरसिंह के संदर्भ में उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वत्र है, लेकिन ईश्वर का भक्त बनना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “भक्त बनकर जब ईश्वर की शरण में जाते हैं तो अपने आप ही प्रार्थना स्वीकार होकर फल प्राप्त होता है।” CM Yogi Adityanath's Holi Milan celebration in Gorakhpur