CONGRESS NEWS: पुरुषोत्तम व दीपक बने एआईसीसी सदस्य
CONGRESS NEWS
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:31 AM
CONGRESS NEWS: नोएडा। युवक कांग्रेस के गौतमबुद्घनगर के जिला अध्यक्ष तथा पीसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सदस्य बनाया गया है। जनपद गौतमबुद्घनगर में सिर्फ तीन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एआईसीसी सदस्य के पद से नवाजा गया है।
CONGRESS NEWS
मालूम हो कि पुरुषोत्तम नागर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष है तथा पीसीसी सदस्य भी हैं पिछले कई वर्षों से वे पार्टी हित तथा आम जनता के हितों को लेकर लगातार आक्रामक संघर्ष करते रहे हैं। जिसके लिए धरना तथा प्रदर्शन के दौरान वे कई बार जेल भी भेजे गए। उनकी इस कर्मठता तथा संषर्घ को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें इस पद से नवाजा है।
पुरूषोत्तम नागर को एआईसीसी सदस्य बनाने पर उनके समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इसके लिए पुरुषोत्तम नागर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप नरवाल तथा विदित चौधरी का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है इसके लिए वे पार्टी की हर अपेक्षा पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। पुरूषोत्तम नागर के अलावा युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा दिल्ली एवं हरियाणा के प्रभारी दीपक भाटी चोटीवाला एवं नोएडा विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रही तथा सोशल मीडिया की उत्तर प्रदेश की चेयरमैन पंखुड़ी पाठक को भी एआईसीसी सदस्य बनाया गया है।
GREATER NOIDA RAPE: कई माह से कर रहा था दुष्कर्म, धरा गया