कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आपस में भिड़े पार्टी के कार्यकर्ता , जमकर चले लात घूंसे
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
23 Dec 2022 08:11 PM
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और जमकर मार पीट की। इतना ही नहीं , इस मारपीट के दौरान बनारस के वरिष्ठ नेता एवं प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहे।
दरअसल , वाराणसी के पांडेपुर चौराहे के पास जैसे ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यात्रा में कांग्रेस के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। अजय राय के सामने ही कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चले। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस यात्रा की शुरुवात वाराणसी में अजय राय ने झंडारोहण करके की थी। इसमें सैकङों की संख्या में तिरंगा और गाजे बाजे के साथ सड़कों पर कांग्रेस वर्कर शामिल हुए लेकिन इस यात्रा में आपस में ही कोंग्रेसी कार्यकर्ता भिड़ गए।