Lucknow : लखनऊ (एजेंसी)। प्रदेश में 8100 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12080 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 55574 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 202467 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 8100 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ में तीन, कानपुर नगर, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, कन्नौज में दो-दो, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा, शाहजहांपुर, शामली, हरदोई, जालौन, गोंडा सुल्तानपुर, बलिया, हापुड़, कौशांबी में एक-एक मरीज की मौत हुी है। लखनऊ में 1385, गौतमबुद्ध नगर 364, गाजियाबाद 418, झांसी 173, कानपुर नगर 212, प्रयागराज 258, वाराणसी 259, मेरठ 194, लखीमपुर खीरी 259, गोरखपुर 139, रायबरेली 241, बुलंदशहर 164, बरेली 101, आगरा 104, शाहजहांपुर 237, सहारनपुर 105, बिजनौर 137, शामली 181, सीतापुर 102, मुजफ्फरनगर 101, अमरोहा 242, ललितपुर 272, सिद्धार्थनगर 127, जालौन 132, उन्नाव 119, पीलीभीत 102, महराजगंज 108 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं।