Cricket: UP के CM योगी आदित्यनाथ से मिले क्रिकेटर सूर्यकुमार
Cricket
भारत
चेतना मंच
30 Jan 2023 10:53 PM
Cricket: लखनऊ। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को हुए दूसरे टी20 (T20) क्रिकेट मैच में ‘मैन आफ द मैच’ रहे भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (cricketer suryakumar) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
Cricket News
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट करके बताया, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने शिष्टाचार भेंट की।’’
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया था जिससे मेजबान टीम ने छह विकेट से जीता। इस मैच में सूर्यकुमार ने सर्वाधिक नाबाद 26 रन बनाए थे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।