महाकुंभ जाने के लिए उमड़ रहा श्रद्धालुओं का रेला, इस रेलवे स्टेशन पर टिकट की बिक्री बंद
Mahakumbh 2025
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Feb 2025 10:31 PM
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उमड़ रही भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रद्धालुओं और यात्रियों के अधिक संख्या में पहुंचने के कारण ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों में भीड़ बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आगामी 20 फरवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
प्लेटफॉर्म टिकट की ब्रिकी बंद
महाकुंभ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाई गई है। यह निर्णय स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर भीड़ नियंत्रण के उपाय किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
क्यों उठाया गया ये कदम?
DRM राजेश गुप्ता ने बताया कि आगामी 20 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा, हालांकि अगर कोई बुजुर्ग या बीमार यात्री है तो उसे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि, सभी यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से गंतव्य तक पहुंचाया जाए। यह कदम यात्रियों के लिए जरूरी सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है। Mahakumbh 2025