विज्ञापन
UP NEWS : विवाद बढ़ने पर डांसर अपना बैग उठाकर स्टेज से जाने लगी तो आयोजक उसे माफी मांगते दिखे। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर काफी हंगामा हो गया था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डंडे भी चलाने पड़े थे।

UP NEWS : हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी हाथरस में परफॉर्म कर रही थीं। मंच पर उस वक्त असहज स्थिति बन गई जब एक युवक ने उन्हें टच। इसके बाद डिंपल ने उस युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने माइक पर युवक को फटकार लगाते हुए कहा, “परफॉर्मेंस चल रही है इसका मतलब ये नहीं है कि हाथ लगाओगे।” विवाद बढ़ने पर डिंपल चौधरी अपना बैग उठाकर स्टेज से जाने लगी तो आयोजक उसे माफी मांगते दिखे। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर काफी हंगामा हो गया था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डंडे भी चलाने पड़े थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डिंपल चौधरी ने बताया कि यह घटना 3 जून को हाथरस में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर डांस और रागनी प्रोग्राम रखा था। प्रोग्राम देर शाम करीब 8 बजे शुरू हुआ था, जबकि वह रात करीब 10 बजे मंच पर पहुंची थीं। प्रोग्राम में कई अन्य कलाकार भी मौजूद थे, जो बारी-बारी से मंच पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे। गुस्से में उन्होंने मंच से युवक को अपशब्द भी कहे।
ड़िंपल ने क्या बताया?
डिंपल ने बताया कि मैं रात लगभग 2:30 बजे वह हरियाणवी सॉन्ग ‘गंडास’ पर परफॉर्मे कर रही थी, तभी एक युवक मंच पर चढ़ आया। वह युवक आयोजक का रिश्तेदार था। परफॉर्मेंस के दौरान उसने गलत नीयत से मेरी कमर को छूने की कोशिश की। इस हरकत से नाराज होकर मंच पर ही मैंने उसे थप्पड़ मार दिया।
डिंपल ने कहा कि कलाकार लोगों के मनोरंजन और अपनी रोजी-रोटी के लिए मंच पर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करे। उन्होंने कहा कि किसी की भी गलत हरकत को बर्दशत नहीं किया जाएगा। डांसर का कहना है कि क्योंकि उसने मौके पर युवक को उसकी हकत का जवाब दे दिया है इसलिए अब वह पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराएगी।
कौन हैं डिंपल चौधरी
डिंपल चौधरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। वह हरियाणा के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी स्टेज शो करती हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने पर 2018 में डिंपल ने स्टेज पर काम शुरू किया। कोविड के दौरान 12वीं की प़ढ़ाई पूरी की। डिंपल बताती है कि शुरुआत जागरण भगज गीत गाकर की। फिर डांसिंग की तरफ रुख कर रिया। अश्लील डांस के आरोप पर उनका कहना है - ये मेरी रोजी रोटी है। इसी से मेरा घर चलता है। दुनिया का काम कहने का है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग मेरा डांस को पसंद करते हैं, इसलिए मुझे बुलाते हैं। जिन्हें पसंद नहीं होता वह उठकर चले जाते हैं। UP NEWS
विज्ञापन