विज्ञापन
UP News: बिजनौर में एक रविवार सुबह हुई एक युवक की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है।

UP News: बिजनौर जिले के कोहरपुर गांव में एक युवक बिट्टू की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने पूछताछ हत्या करने का कारण बिट्टू और उसकी बहू के बीच कथित अवैध संबंधों को बताया। पहले पुरानी रंजिश को कत्ल की वजह माना जा रहा था। मामला मंडावर थाना क्षेत्र का है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 28 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोहरपुर निवासी बिट्टू को उसके पड़ोसी सुरेंद्र सिंह ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। परिजज बिट्टू को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी थी।
दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने गया था बिट्टू
घटना के समय बिट्टू अपने चचेरे भाई आसू के साथ गांव की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने जा रहा था। रास्ते में सुरेंद्र ने उसे रोक लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच पहले गाली-गलौज हुई और फिर सुरेंद्र ने चाकू से हमला कर दिया.आसू ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
आरोपी ने पूछताछ में क्या बताया?
पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसकी बहू और मृतक बिट्टू के बीच कथित अवैध संबंध होने का दावा किया। आरोपी का कहना है कि वह इस बात को लेकर वह लंबे समय से नाराज था और उसने इसका विरोध किया और कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की।
आरोपी के मुताबिक, रविवार सुबह भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में उसने चाकू निकालकर बिट्टू पर हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जो बजह बताई उसकी जांच की जा रही है। उसका दावा कितना सही है यह जानने के लिए सबूत जुटाएं जा रहे हैं। पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन