विज्ञापन
Bareilly News: युवती का काफी समय से संभल जिले के युवक से प्रेम प्रसंग था। वह उससे फोन कॉल पर बात करती थी। यह बात पिता और उसके भाइयों को नागवार गुजर रही थी।

UP News: बरेली में सोमवार रात एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर18 साल की बेटी की हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने युवती के पिता और दो भाइयों को हिरासत में लिया। घटना सिरौली थानाक्षेत्र के बरसेर गांव की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बुधवार को हत्या की बात कबूल कर ली।
युवती का काफी समय से संभल जिले के युवक से प्रेम प्रसंग था। वह उससे फोन कॉल पर बात करती थी। यह बात पिता और उसके भाइयों को नागवार गुजर रही थी। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। UP News
घरवालों ने क्रांति को फोन पर बात करते देखा
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र कश्यप की 18 साल की बेटी क्रांति सोमवार शाम किसी से फोन पर बात कर रही थी, उसे ऐसा करते घरवालों ने देख लिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि रात में परिवार वालों ने उससे पूछताछ की तथा उसे बेरहमी से पीटा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात में ही क्रांति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह परिवार के लोगों ने पड़ोसियों को क्रांति की उल्टी दस्त से मौत की जानकारी दी। लेकिन गांववालों ने क्रांति के साथ पिटाई करते हुए परिजनों को देख लिया था इसलिए उन्हें शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इसी जानकारी दी।
पोस्टमॉर्टम में क्रांति की मौत की पुष्टि गला दबाने से हो गई। पुलिस ने पिता महेंद्र कश्यप और भाई आकाश व अमन को हिरासत में ले लिया। UP News
विज्ञापन