विज्ञापन
प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। सोमवार सुबह सिरसागंज क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। सोमवार सुबह सिरसागंज क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक सवार बदमाशों ने एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए तमंचे के बल पर उससे करीब 10 लाख रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि इस गैंग में एक युवती भी शामिल बताई जा रही है। UP News :
घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के अध्यापक नगर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, बंटी कुमार नामक युवक स्थानीय बीज व्यापारी के यहां काम करता है। वह रोज की तरह दुकान से नकदी लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। जैसे ही वह बैंक आफ बरौदा की शाखा की ओर बढ़ रहा था, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। UP News :
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और युवक को घेर लिया। एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर उसे डराया, जबकि दूसरे ने उसके पास मौजूद कैश बैग छीन लिया। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। UP News :
इस लूट की घटना को और चौंकाने वाला बनाता है इसमें एक युवती की कथित भागीदारी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक पर सवार बदमाशों के साथ एक लड़की भी मौजूद थी, जिसने वारदात के दौरान सहयोग किया। महिला की संलिप्तता की खबर फैलते ही पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बीज व्यापारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में कुछ संदिग्ध बाइक सवार कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस का मानना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। UP News :
विज्ञापन