उत्तर प्रदेश सरकार की दूसरी सबसे बड़ी कुर्सी पर आसीन हुए दीपक कुमार
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:31 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:31 AM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार को चलाने वाला सबसे बड़ा प्रशासनिक पद मुख्य सचिव का होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर वरिष्ठ IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह तैनात हैं। उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे बड़ा पद कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) का होता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के APC के पद पर वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक कुमार को तैनात किया गया है। दीपक कुमार ने उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी कुर्सी यानि APC को पदभार ग्रहण कर लिया है। दीपक कुमार अपनी ईमानदारी, सौम्य व्यवहार तथा त्वरित फैसले लेने के लिए प्रसिद्घ हैं।
आप भी जान लीजिए कि कौन हैं उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे पॉवरफुल अधिकारी दीपक कुमार
उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त APC बनाए गए दीपक कुमार प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, वित्त, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दीपक कुमार पिछले लोकसभा चुनाव में गृह विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दीपक कुमार 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। दीपक कुमार मूलरूप से बिहार के पटना जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1966 में पटना में हुआ था। उन्होंने इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय विकास नीति सब्जेक्ट से एमए की पढ़ाई की है। वो मौजूदा समय में एसीएस, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, एआरसी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग, वित्त विभाग एवं वित्त आयुक्त संस्थागत वित्त, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजना विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। बता दें कि IAS में सेलेक्शन होने के बाद दीपक कुमार ने मसूरी में ट्रेनिंग की।
इसके बाद उन्हें साल 1991 में गोरखपुर में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के पद पर पहली जिम्मेदारी मिली थी। 1993 में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बाराबंकी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कर्वी बांदा की जिम्मेदारी संभाली थी। साल 1997 में मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल और 1998 में मजिस्ट्रेट फैजाबाद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। दीपक कुमार जालौन, गौतमबुद्धनगर में भी जिलाधिकारी का पद संभाल चुके हैं। सीनियर IAS अफसर दीपक कुमार अब तक कई बडे पदों पर रहकर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान संजय प्रसाद की जगह दीपक कुमार को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। दीपक कुमार बेहद ईमानदार IAS अधिकारी के रूप में प्रसिद्घ हैं। दीपक कुमार की व्यवहार कुशलता को हर कोई सलाम करता है। वें त्वरित फैसले लेने में माहिर माने जाते हैं। UP News