चित्रकूट में कार्तिक अमावस्या पर आयोजित होने वाला दीपोत्सव इस बार श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास होने जा रहा है। आठ नवंबर को मंदाकिनी नदी के रामघाट पर लाखों दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही आसमान में 500 ड्रोन के जरिए रामायण के प्रमुख प्रसंगों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

UP News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में कार्तिक अमावस्या पर होने वाला दीपोत्सव इस बार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण लेकर आएगा। आठ नवंबर को मंदाकिनी नदी के रामघाट पर लाखों दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान आसमान में 500 ड्रोन की मदद से रामायण के प्रमुख प्रसंगों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। लेजर लाइट से सजे ड्रोन भगवान राम के जन्म से लेकर रावण वध तक की कथा को अलग-अलग आकृतियों में प्रस्तुत करेंगे। ड्रोन शो में राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, हनुमान जी का लंका दहन और रावण वध जैसे प्रसंग दिखाए जाएंगे। प्रशासन इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने में जुटा है। उम्मीद है कि इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचेंगे। UP News:
यह भी पढ़ें : नोएडा से दिल्ली जाने वाले सावधान ! बॉर्डर पर हो रही है सख्त जांच
दीपोत्सव को लेकर रामघाट पर व्यवस्थाएं तेजी से दुरुस्त की जा रही हैं। घाट पर प्रकाश व्यवस्था, बांस-बल्ली लगाने और मंच तैयार करने का काम जारी है। बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए खोया-पाया केंद्र की मरम्मत के साथ रेलिंग लगाने का कार्य भी कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। शौचालयों और दूसरी जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी भी चल रही है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग आयोजन की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। दो नवंबर को उनके रामघाट पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने का कार्यक्रम है।
दीपोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच रामघाट के दूसरे छोर पर अव्यवस्थाओं का मुद्दा भी सामने आया है। मंदाकिनी नदी में स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। नदी किनारे फिसलन होने से लोगों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में घाट के सभी हिस्सों में सफाई, सुरक्षित रास्तों और आवागमन की उचित व्यवस्था करना प्रशासन के लिए जरूरी होगा। UP News:
यह भी पढ़ें : अयोध्या का दीपोत्सव सिर्फ आस्था नहीं, रोजगार और आर्थिक खुशहाली का भी उत्सव - सीएम योगी
एसडीएम सदर अजय कुमार यादव ने बताया कि दीपावली मेले की तैयारियां तेजी से पूरी कराई जा रही हैं। आठ नवंबर को ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। घाट पर शेष बचे कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। UP News:
विज्ञापन