वंदे भारत से इतने घंटे में पहुंचे अयोध्या, जाने ट्रेन की पूरी डिटेल्स
Ram Mandir
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:00 AM
Ayodhya News : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हर दिन अयोध्या में लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। जिसको देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के इंतजामों को बढ़ा दिया गया है। इसी बीच भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सरकार की ओर से कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। जिससे किसी भी भक्त को अयोध्या आने में परेशानी न हो। वहीं पिछले साल के आखिर में पीएम मोदी की ओऱ से अयोध्या से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई थी। जो केवल साढ़े आठ घंटे में दिल्ली से अयोध्या यात्रियों को पहुंचा देती है।
अंनद विहार टर्मिनल से चलती है ट्रेन
अगर आप भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं। तो वंदे भारत से सफर करना सबसे अच्छा विकल्प है। दिल्ली के अंनद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन सुबह 6:10 मिनट पर चलती है, जिसके बाद 11 बजे यह ट्रेन कानपुर रुकती है। इसके बाद दोपहर 12:25 मिनट पर यह लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर रुकती है और फिर ढाई बजे तक यह अयोध्या पहुंच जाती है। यानि कुल 8 घंटे 20 मिनट में आप दिल्ली से अयोध्या बिना किसी रुकावट के पहुंच सकते हैं। इस दौरान ट्रेन 628 किलोमीटर की यात्रा तय करती है।
बुधवार के नहीं चलती वंदे भारत
अगर बात की जाए अयोध्या से दिल्ली वापसी की तो, अयोध्या से यह ट्रेन दोपहर के 3:20 मिनट पर चलती है फिर वहां से लखनऊ, कानपुर होते हुए देर रात 11:40 मिनट पर वापस दिल्ली आ जाती है। आपको बता दे वंदे भारत बुधवार को छोड़ के बाकि छह दिन इसी समय पर चलती है। इसके अलावा वंदे भारत दिल्ली से वाराणसी , दिल्ली से कटारा वैष्णो देवी के लिए भी वंदे भारत चलती है। पिछले साल ही भारतीय रेलवे की ओर से 34 वंदे भारत शुरू की गई थी। वहीं बात करें इस साल की तो साल 2024 में 60 वंदे भारत के लॉन्च करने का टारगेट रखा गया है।
Ayodhya News
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।