विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर PAC, विशेष सुरक्षा बल और महिला PAC के कुल 4,543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर PAC, विशेष सुरक्षा बल और महिला PAC के कुल 4,543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
सब-इंस्पेक्टर (SI) – 4,242 पद प्लाटून कमांडर (PAC) – 135 पद प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) – 60 पद महिला PAC (बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर) – 106 पद सरकार के निर्देशानुसार, इस भर्ती में सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में एक बार के लिए 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को आधार आधारित e-KYC, फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन पत्र में हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य होगा।
लिखित परीक्षा। दस्तावेज सत्यापन। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शारीरिक परीक्षा के दौरान स्टेरॉयड, नशीले या प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई अभ्यर्थी इनका उपयोग करता पाया गया, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 12 अगस्त 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025 शुल्क एडजस्टमेंट की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2025
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस बल को और अधिक सशक्त, समर्पित और तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर लें और भर्ती प्रक्रिया की तैयारी में जुट जाएं। Uttar Pradesh News
विज्ञापन