महाकुंभ में देश की पहली डोम सिटी बनेगी, जानें क्या होगा अहसास
Dom City In Mahakumbh 2025
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:51 AM
Dom City In Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस बार के महाकुंंभ में कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इन सुविधाओं में एक विशेष आकर्षण डोम सिटी है, जो देश की पहली डोम सिटी होगी, यह झूंसी क्षेत्र में बनाई जा रही है। यह डोम सिटी लोगों को हिल स्टेशन जैसा आनन्द देगा। डोम सिटी का निर्माण पर्यटन विभाग के सहयोग से ईवो लाइफ स्पेस प्रा. लि. की ओर से किया जा रहा है, जहां परंपराओं के साथ-साथ भव्य और आधुनिक सुविधाओं को भी तरजीह दी जा रही है।
डोम सिटी का निर्माण त्रिवेणी की रेत पर
डोम सिटी का निर्माण त्रिवेणी की रेत पर महाकुंभ क्षेत्र में किया जा रहा है। जिसके निर्माण से पर्यटन में भी इजाफा होना स्वाभाविक है। यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक भव्य और आधुनिक शहर तैयार हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। डोम सिटी के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने सवा तीन हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करवाई है। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए डोम सिटी कुम्भ क्षेत्र में एक अद्भुत परियोजना के रूप में तैयार की जा रही है, जिसमें आधुनिकता और परंपरा का शानदार संगम देखने को मिलेगा। इसके निर्माण में पर्यटन विभाग के साथ मिलकर इसका निर्माण करने वाले ईवो लाइफ स्पेस के निदेशक अमित जौहरी का कहना है कि यह एक अद्भुत परियोजना के रूप में तैयार की जा रही है। जिससे पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।
महाकुंभ का 360 डिग्री व्यू देखने को मिलेगा
प्रयाग की रेती पर बनने वाली यह 51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली डोम सिटी की सबसे खास बात यह होगी कि यहां से महाकुंभ का 360 डिग्री व्यू देखने को मिलेगा, पर्यटकों को ऐसा लगेगा जैसे कुम्भ के दृश्य का अवलोकन हिल स्टेशन जैसी जगह से कर रहे हों। देश में पहली बार डोम सिटी का निर्माण इसी महाकुंभ में प्रयागराज में किया जा रहा है। यहां रहकर पर्यटक अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ 24 घंटे रह सकते हैं और महाकुंभ का लुत्फ हिल स्टेशन के अहसास के साथ ले सकते हैं। डोम सिटी को 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है और इसमें बुलेट प्रूफ और फायर प्रूफ पॉली कार्बन शीट का इस्तेमाल किया गया है। इसके निर्माण के लिए 51 करोड़ रुपये का बजट मुहैया करवाया गया है।
डोम का किराया सामान्य लोगों की पहुंच से बाहर
पर्यटकों को ठहरने की सभी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ डोम सिटी में 176 लग्जरी कॉटेज भी बनाए जा रहे हैं। हर कॉटेज में एसी, गीजर और शाकाहारी खानपान की व्यवस्था की रहेगी। सामान्य दिनों में इसका किराया 41 हजार रुपये होगा,जबकि स्नान पर्व के दिन कॉटेज का किराया 81 हजार रुपये होगा। डोम का किराया मुख्य स्नान पर्व के दिन 1 लाख 10 हजार रुपये और सामान्य दिनों में 81 हजार रुपये रखा गया है। हालांकि अभी डोम का निर्माण होने में समय लगेगा, लेकिन उसकी आॅनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यहां धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की व्यवस्था भी की जाएगी जिससे यहां का वातावरण आध्यात्मिक बन पड़ेगा। यहां जो सुविधाएं होंगी व अंतरराष्टÑीय स्तर की होंगी, जो पर्यटकों को अपनी ओर लुभाने के लिए पर्याप्त होगी।