
UP News : उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी के गाजीपुर की एक कोर्ट ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी दस साल की सजा और पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह फैसला मुख्तार अंसारी पर लगाई गई गैंगस्टर एक्ट मामले में दिया है।
जानकारी के अनुसार, यूपी की गाज़ीपुर कोर्ट की तरफ से माफिया मुख्तार अंसारी को हत्या और हत्या का प्रयास करने के मामले में दोषी करार दिया था। जिसके बाद कोर्ट की तरफ से शुक्रवार को फैसला सुनाए जाने की बात कही थी। कोर्ट ने इस मामले में आज सुनवाई करते हुए मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने मुख्तार पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
बताया जा रहा है 2010 में कनाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो मामले दर्ज करवाए गए थे। दोनों ही मामलों में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को दोषी कर दिया गया था। एक मामले में तो मुख्तार अंसारी बड़ी हो चुके लेकिन एक मामले में मुख्तार अंसारी पर गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जिसमें उन्हें 10 साल की सजा के साथ में 5 लख रुपए का जुर्माना भी देना पड़ेगा।
मुख्तार अंसारी पर आरोप है कि वह लगातार प्रसाद फैलाने और क्षेत्र में सनसनी फैलाने का काम करते थे। इसके बाद इन पर ये कार्यवाही की गई है।