उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक निकाह से पहले ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को उसकी पूर्व प्रेमिका की शिकायत के बाद पुलिस थाने ले गई और पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।

UP News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक निकाह से पहले ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को उसकी पूर्व प्रेमिका की शिकायत के बाद पुलिस थाने ले गई और पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। हालांकि, देर शाम अदालत से जमानत मिलने के बाद दूल्हा सीधे मैरिज हॉल पहुंचा, जहां घंटों से उसका इंतजार कर रही दुल्हन के साथ देर रात निकाह संपन्न हुआ। इस पूरे घटनाक्रम की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। UP News
जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी आरिफ की शादी कुशीनगर के खड्डा कस्बे की युवती से तय थी। सोमवार को वह बारात लेकर खड्डा पहुंचा ही था कि उसकी पूर्व प्रेमिका थाने पहुंच गई। युवती ने आरिफ पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही पुलिस खड्डा रेलवे स्टेशन पहुंची और दूल्हे समेत उसके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस बीच मैरिज हॉल में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दुल्हन पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए, लेकिन मामला तत्काल नहीं सुलझ सका। UP News
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले खड्डा निवासी एक परिवार की छोटी बेटी अपनी बड़ी बहन के घर शाहजहांपुर गई थी। वहीं उसकी मुलाकात आरिफ से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। इसी दौरान आरिफ का रिश्ता खड्डा की ही दूसरी युवती से तय हो गया। शादी की सूचना मिलते ही पूर्व प्रेमिका ने पुलिस का सहारा लिया। UP News
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों से पूछताछ की। मामला तत्काल नहीं सुलझने पर दूल्हे का चालान कर दिया गया। उधर, शादी का शुभ मुहूर्त निकलता जा रहा था और मैरिज हॉल में मौजूद दोनों परिवार असमंजस की स्थिति में थे। देर शाम एसडीएम कोर्ट से आरिफ को जमानत मिल गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही वह सीधे मैरिज हॉल पहुंचा। दूल्हे के पहुंचने के बाद निकाह की रस्में शुरू हुईं और देर रात दोनों का निकाह संपन्न कराया गया। UP News
सूत्रों के मुताबिक, शादी से ठीक पहले हुई पुलिस कार्रवाई के बाद दुल्हन के पिता इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन दुल्हन ने स्पष्ट कर दिया कि वह निकाह करेगी तो सिर्फ आरिफ से। बेटी की इच्छा को देखते हुए परिवार आखिरकार तैयार हो गया और देर रात दोनों का निकाह करा दिया गया।
फिलहाल यह पूरा मामला कुशीनगर और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। निकाह से पहले पुलिस कार्रवाई, अदालत से जमानत और फिर उसी रात शादी जैसी घटनाओं ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। UP News
विज्ञापन