UP News; पुलिस के अनुसार, 70 साल के मुख्य आरोपी की दो शादीशुदा जोड़ों ने इस अपराध में सक्रिय मदद की।

UP News; लखनऊ में 16 साल की किशोरी से गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुख्य आरोपी 70 साल का एक बुजुर्ग है, जिसने किशोरी को होटल में बंधक बनाकर तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, दो शादीशुदा जोड़ों ने आरोपी की इस अपराध में सक्रिय मदद की।
मामला मोहनलालगंज थाने का है। पीड़िता की भाभी ने 24 जुलाई को तहरीर दी कि 17 जुलाई को उनकी 16 साल की ननद घर से बिना बताए गायब हो गई।
परिजन काफी तलाश के बाद किशोरी तक पहुंच गए तो पता चला कि एक दंपत्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। 18 से 20 जुलाई के बीच दूसरे दंपत्ति ने उसे पीजीआई क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर 70 वर्षीय व्यक्ति से मिलवाया, जहां उसने तीन दिन तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन