UP News: पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हैरान करने वाली मामला सामने आया है। बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि बिजली चोरी के आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जांच कर रही टीम को घर के अंदर बंधक बना लिया, जमकर मारपीट की और एलपीजी सिलेंडर से जिंदा
जलाकर खत्म करने की कोशिश की।
टीम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मामला थाना अतर्रा क्षेत्र के बरेहंडा गांव का है। गांव के निवासी राजेश कुशवाहा को करीब सात महीने पहले बिना बिजली कनेक्शन के आटा चक्की चलाते हुए बिजली चोरी में पकड़ा गया था।
विभाग ने उस पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद उसने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दोबारा जांच की मांग की थी। UP News
बिजली विभाग की टीम पर हमला
एसडीओ विमलेश पटेल के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर अजय कनौजिया के नेतृत्व में जेई संजय गुप्ता,विजय बहादुर तथा लाइनमैन तनवीर और नारायण सिंह जांच के लिए पहुंचे।
आरोप है कि जांच शुरू होते ही राजेश कुशवाहा और उसके परिजन विवेक, मनीष,राजेंद्र व अमित आक्रोशित हो गए। उन्होंने पहले गाली-गलौच की, फिर मुख्य गेट बंद कर पूरी टीम को बंधक बना लिया और सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
जिंदा जलाने की कोशिश
पीड़ित जेई विजय बहादुर का आरोप है कि हमलावरों ने एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर पूरी टीम को जिंदा जलाने की भी कोशिश की। किसी तरह इन लोगों ने एसडीओ और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मुख्य गेट खुलवाकर बंधक बनी टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। UP News
विज्ञापन