गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ के बाद कथित स्नैचर गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से चोरी की बाइक, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और पीली धातु का टुकड़ा बरामद हुआ है।

Ghaziabad News: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक कथित स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवीएस रेड मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को इंदिरापुरम थाना पुलिस की टीम 5/6 पुश्ता रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कनावनी पुस्ते की तरफ से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक पीछे मोड़कर भागने लगा। पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुनासिर उर्फ मुनाजिर पुत्र मोईन अहमद, निवासी गरिमा गार्डन, साहिबाबाद, उम्र करीब 23 वर्ष बताया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। Ghaziabad News:
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की टीवीएस रेड मोटरसाइकिल के अलावा 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इसके साथ ही पीली धातु का एक टुकड़ा भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। Ghaziabad News:
विज्ञापन