
विकास दुबे एनकाउंटर
विकास दुबे कांड की कमान भी अमिताभ यश को मिली थी। उसके बाद से ये कांड गाड़ी पलटने के नाम से मशहूर हो गया है। आईजी पद पर रहते हुए अमिताभ यश की अगुवाई में विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ था। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से कानपुर ला रही थी इसी बीच रास्ते में उसकी गाड़ी पलटी और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
उनके चर्चित एनकाउंटर
वैसे तो आईपीएस अमिताभ यश ने कई एनकाउंटर किए हैं, लेकिन उनमें कुछ काफी चर्चित रहे हैं। जैसे चंबल घाटी में निर्भय गैंग का सफाया, ददुआ गैंग का एनकाउंटर, ऑपरेशन ठोकिया, बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे का एनकाउंटर और उसके साथियों का सफाया, अब इन दिनों वह अतीक गैंग का सफाया करने में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ यश द्वारा और उनके निर्देशन में अब तक 150 से ज्यादा एनकाउंटर हो चुके हैं।