उत्तर प्रदेश के इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय कैटल गार्ड की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से नफीस अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़े पूरी खबर।

UP News:उत्तर प्रदेश के इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय कैटल गार्ड की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से नफीस अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। UP News
बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव निवासी 60 वर्षीय नफीस अहमद पुत्र शब्बीर हसन बसरेहर में कैटल गार्ड के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की रात वह अपने चचेरे भाई तौफीक के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर उसे बेचने के लिए निकले थे। सबसे पहले दोनों इटावा मंडी पहुंचे, लेकिन वहां आढ़तें और मंडी बंद मिलने के कारण उन्होंने धान बेचने के लिए जसवंतनगर मंडी जाने का फैसला किया। UP News
यह भी पढ़े: MLC चुनाव में मतदाताओं की बेरुखी, चित्रकूट में 45.54 फीसदी मतदान
जब वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से नेशनल हाईवे के रास्ते जसवंतनगर मंडी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धान से भरी भारी-भरकम ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इस दौरान नफीस अहमद ट्रॉली के नीचे बुरी तरह दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। UP News
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। UP News
विज्ञापन