Etawah : करंट से एक व्यक्ति की मौत, चार बच्चे झुलसे
One person died due to electrocution, four children got scorched
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
06 Apr 2023 03:47 PM
इटावा (उप्र)। इटावा जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक ट्रक के बिजली के तारों के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चे भी झुलस गए।
ट्रक पर रखे लाउडस्पीकर के बिजली के तारों के संपर्क में आने से हुआ हादसा
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रक पर लाउडस्पीकर लगे थे और यह एक जुलूस के साथ कांशीराम कॉलोनी से कालीवन देवी मंदिर जा रहा था। उसी दौरान उसमें रखे लाउडस्पीकर बिजली के तारों के संपर्क में आ गए।
अस्पताल में भर्ती चारो बच्चों की उम्र आठ साल से 13 साल के बीच
अमित कुमार ने बताया कि करंट लगने से राकेश कुमार (35) की मौत हो गई और चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की आयु आठ साल से 13 साल के बीच है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।