
Ramcharit Manas Issue / लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रामचरित मानस मुद्दे को एक बार फिर से गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सोने की तख्ती पर भी लिखकर दे तो वह स्वीकार करने वाले नहीं है। यह लड़ाई कोई एक दिन की लड़ाई नहीं है, पांच हजार साल पुरानी लड़ाई है।
आपको बता दें कि रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने सपा प्रमुख से वार्ता की। इस दौरान रामचरित मानस को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा — ''जहां तक रामचरित मानस की बात है, तो रामचरित मानस के खिलाफ कोई नहीं है, लेकिन कुछ चीजों को लेकर न केवल आज आपत्ति उठी है, बहुत पहले से उठती रही हैं। पांच हजार साल पहले की लड़ाई है। यह लड़ाई कोई एक दिन की नहीं है। इस बात को सरकार भी जानती है और पूरा समाज जानता है। जो लगत है, वो गलत है। सोने की तख्ती पर भी यदि लिखकर दोगे आप कि शुद्र ये हैं, शुद्र ये नहीं है, तो मैं उसको स्वीकार करने वाला नहीं हूं।''
आप भी सुनिए, रामचरित मानस को लेकर अखिलेश क्या बोले....
[video width="560" height="480" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/FSvFeovG0Ez3W8Wn.mp4"][/video]