ठाकुर समाज भी नहीं समझ पा रहा है विधायकों की बैठक का राज
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:43 PM
उत्तर प्रदेश में ठाकुर समाज एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। लोकसभा के 2024 के चुनाव में ठाकुर समाज ने उत्तर प्रदेश में भाजपा का खुला विरोध किया था। इस बीच उत्तर प्रदेश में सक्रिय भाजपा के 40 विधायकों की बैठक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई है । उत्तर प्रदेश का ठाकुर समाज भी नहीं समझ पा रहा है कि 40 ठाकुर विधायकों की बैठक के पीछे का असली सच क्या है? ठाकुर समाज के लोग एक-दूसरे से जानना चाहते हैं कि ठाकुर समाज के विधायक बैठक करके क्या संदेश दे रहे हैं ? Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई ठाकुर समाज के विधायकों की बैठक
आपको बता दें कि ठाकुर समाज के 40 विधायकों की एक बैठक हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई है। लखनऊ के क्लॉर्क अवध होटल में आयोजित ठाकुर समाज के विधायकों की बैठक को ‘‘कुटुंब परिवार’’ का नाम दियागया। उत्तर प्रदेश में ठाकुर समाज के विधायकों की अच्छी खासी संख्या है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में हुई ठाकुर समाज के विधायकों की ‘‘कुटुंब परिवार’’ बैठक में 40 विधायकों ने भाग लिया। इन विधायकों में ज्यादातर विधायकसत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के थे।
समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले ठाकुर विधायक भी इस बैठक में शामिल हुए। ज्यादातर राजनीतिक विश्लेषक इस बैठक को ठाकुर समाज में विधायकों का शक्ति प्रदर्शन बता रहे हैं। सच्चाई यह है कि ठाकुर समाज के विधायकों की बैठक का असली मकसद किसी को भी समझ में नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश में ठाकुर समाज के ज्यादातर ठाकुर इस बैठक का मतलब समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा ने बड़ी गंभीरता से लिया है ठाकुर समाज की बैठक को
केंद्र तथा उत्तर प्रदेश में सरकार चला रही भाजपा ने ठाकुर समाज के विधायकों की बैठक को बहुत ही गंभीरता से लिया है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यालय ने एक रिपोर्ट बनाकर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के पास भेजी है। उत्तर प्रदेश भाजपा की इस रिपोर्ट में ठाकुर समाज के विधायकों की बैठक का पूरा विवरण दिया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की बैठकों के कारण पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा मिलेगा।
पार्टी में गुटबाजी बढऩे से उत्तर प्रदेश में पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे का कोई कदम उठाना चाहती है। इस दौरान ठाकुर समाज में विधायकों की बैठक प्रदेश की राजनीति का सबसे गर्म मुद्दा बनी हुई है।
इस बीच पूर्व सांसद तथा ठाकुर समाज के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने ठाकुर समाज के विधायकों की बैठक की कटु आलोचना की है। बृजभूषण शरण सिंह ने बैठक को निशाना बनाते हुए कहा है कि अरे बस करो और कितने टुकड़े करोगे समाज के। उन्होंने यह भी कहा कि ठाकुर समाज हमेशा से एकता के लिए जाना जाता है। हम भगवान श्री राम के वंशज हैं । भगवान श्री राम एकता के सबसे बड़े सबूत हैं। हमें बांटने वाली राजनीति नहीं करनी चाहिए।
ठाकुर समाज के विधायकों की बैठक के विरोध में बृजभूषण शरण सिंह के बयान के भी बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि उत्तर प्रदेश में शुरू हुई ठाकुर समाज की यह राजनीति प्रदेश में कोई नया राजनीतिक गुल खिला सकती है। खबर यह भी है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में दूसरी बिरादरियों के विधायक भी ठाकुर समाज के विधायकों जैसी बैठक कर सकते हैं। Uttar Pradesh Samachar