विज्ञापन
UP News: छत्तीसगढ़ की 22 साल की लड़की ने जब आईआईटी बाबा पर रेप का आरोप लगाया तो सारे मामले का खुलासा हुआ।

UP News: आईआईटी वाले फर्जी बाबा की गिरफ्तारी के बाद से उसके बारे में उसके बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस इस हैरान कर देने वाले मामले में हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रही है। वह डिजिटल सबूतों, बयानों और डॉक्यूमेंट्स की जांच में लगी है।
एक मीडिया रिपोर्ट में पुलिस अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि कथित बाबा से 24 लड़कियों लड़कियां प्रभावित थीं जिनमें से ज्यादातर के साथ उसने संबंध स्थापित किए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, मामले की जांच के दौरान कई युवतियों ने शारीरिक शोषण से जुड़े आरोप लगाए हैं।
पुलिस के मुताबिक कुछ युवतियों ने दावा किया है कि धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के नाम पर शुरू हुआ संपर्क धीरे-धीरे भावनात्मक निर्भरता में बदल गया। UP News
आरोपी अभिषेक मिश्रा का मोबाइल फोन जांच के केंद्र में हैं। मोबाइल में मौजूद फोटो, वीडियो, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सामग्री अब जांच का अहम आधार बन गई है।
गंधर्व विवाह का झांसा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि अभिषेक ने उसे यह विश्वास दिलाया कि दोनों का 'गंधर्व विवाह' हो चुका है और इसी विश्वास के आधार पर उससे शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस का कहना है कि यह दावा जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसी तरह की बातें अन्य लोगों के सामने भी कही है।
सोशल मीडिया पर फर्जी बाबा के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। कुछ वीडियो में वह मृदंग बजाते हुए भजन-कीर्तन करता दिखाई देता है तो कुछ में प्रवचन देते। लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है वह हर सबूत की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर मौजूद किसी भी वीडियो को जांच पूरी होने तक अंतिम साक्ष्य नहीं माना जा सकता।
कौन है आरोपी?
बता दें आरोपी अभिषक मिश्रा IIT रुड़की से 2017 से 2021 तक पढ़ाई की। इसके बाद मुंबई में एक कंपनी में नौकरी की। फिर 2023 में नौकरी छोड़कर मथुरा आ गया। साधु बनने के बाद उसने अपना नाम बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया था। वह ऑनलाइन माध्यम से भगवद्गीता और अन्य धार्मिक विषयों पर प्रवचन देता था. सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उसके साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े। पुलिस का मानना है कि उसकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और प्रभावशाली बोलने की शैली ने लोगों का भरोसा जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के संपर्क में आने वाली कई युवतियां उच्च शिक्षित थीं। इनमें बीटेक, एमटेक और एमबीए जैसी पढ़ाई कर चुकी युवतियों के नाम भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की 22 साल की लड़की ने जब उस पर रेप का आरोप लगाया तो सारे मामले का खुलासा हुआ। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अभिषेक मिश्रा लड़के लड़कियों दोनों का शोषण करता था। UP News
विज्ञापन