राजा जैसा जीवन जी रहा था लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी IAS अफसर
भारत
चेतना मंच
06 Sep 2025 01:40 PM
उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी बनकर घूम रहे सौरभ त्रिपाठी नाम के युवक को गिरफ्तार किया। फर्जी IAS अफसर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी IAS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी राजा तथा महाराजाओं की तरह से जीवन जी रहा था। फर्जी IAS अधिकारी ही हनक ऐसी थी कि उसके सामने असली IAS अधिकारी की हैसियत भी बौनी लगती थी। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस ने दबोचा फर्जी IAS अधिकारी
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि लखनऊ पुलिस की टीम ने कारगिल शहीद पार्क के पास नीली बत्ती लगी हुई एक कार को रोका था। उस कार में बैठे हुए व्यक्ति ने अपने आपको IAS अधिकारी बताया। पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो उस IAS अधिकारी की पूरी पोल खुल गई। नीली बत्ती लगी हुई कार में घूमने वाला वह व्यक्ति फर्जी IAS अधिकारी निकला। फर्जी IAS अधिकारी का नाम सौरभ त्रिपाठी है। यह फर्जी IAS अधिकारी बनकर घूमने वाला सौरभ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के नोएडा में रह रहा था। जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की तो पता चला कि यह फर्जी IAS अधिकारी राजा महाराजाओं की तरह से अपना जीवन जी रहा था।
फर्जी IAS अधिकारी के पास मिली आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां
उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी की पूरी कुंडली खंगाल ली है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि फर्जी IAS अधिकारी के कब्जे से आधा दर्जन लग्जरी गाड़ी, फर्जी आईएएस अधिकारी बनने के कागजात और सरकारी प्रोटोकॉल के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, उसके पास गाड़ियों के हूटर और प्रोटोकॉल भी थे, जिससे वह असली अफसरों की तरह व्यवहार करता था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह भी बताया कि सौरभ त्रिपाठी बड़े-बड़े अधिकारियों और नेताओं की बैठकों में भी मौजूद रहता था, जिससे उसकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया था। प्रशासन की लापरवाही के कारण वह लंबे समय तक पकड़ा नहीं गया। पुलिस ने इस मामले में सिस्टम की कमियों को गंभीरता से लिया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि उसने फर्जी IAS अधिकारी बनकर कौन-कौन से अपराध किए, उससे क्या फायदे हुए और उसने किन-किन अधिकारियों को ठगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी ने सौरभ त्रिपाठी से कोई ठगी या दुरुपयोग का अनुभव किया है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
फर्जी IAS अधिकारी का फर्जी PA भी पकड़ा गया
उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के फर्जी PA को भी गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी IAS अधिकारी के फर्जी PA का नाम गौरव पांडेय है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि फर्जी IAS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी का फर्जी PA गौरव पांडेय फर्जी IAS अफसर का निजी सचिव बनकर उसे जिलों और अन्य राज्यों में VIP प्रोटोकाल दिलाता था। सौरभ के सारे इंटरनेट मीडिया खाते भी वही चलाता था। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि मऊ निवासी फर्जी IAS अफसर सौरभ त्रिपाठी से पूछताछ में उसने गौरव के बारे में जानकारी दी थी। मूलरूप से फर्रुखाबाद के थाना फतेहगढ़ स्थित नेकपुर चौरासी गांव का रहने वाला गौरव पांडे वर्तमान में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के MI रसलकोर्ट गेट नंबर दो के पास रहता था।
पूछताछ में गौरव ने बताया कि सौरभ ने अपनी ID पर सिम कार्ड खरीदकर उससे कई इंटरनेट मीडिया खाते बनाए थे। इनके संचालन की जिम्मेदारी सौरभ ने गौरव को दी थी। सौरभ के इंटरनेट मीडिया खाते से तस्वीरें और अन्य सामग्री गौरव ही पोस्ट करता था। कई बैठकों और वीआइपी कार्यक्रमों में वह सौरभ के साथ हिस्सा ले चुका था। इसके साथ ही एनआइसी की फर्जी आइडी का संचालन भी गौरव ही करता था। इसकी मदद से वह सौरभ को आइएएस अफसर बताकर जिलों में प्रोटोकाल, गेस्ट हाउस, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं मुहैया कराता था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाडे में और कितने लोग शामिल हैं। UP News