पुलिस ने एक फर्जी पुजारी को गिरफ्तार करके आस्था के नाम पर अवैध धंधा चलाने का खुलासा किया है। पकड़ा गया पुजारी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन कराने के नाम पर बहुत बड़ी ठगी के काम में लगा हुआ था।

UP News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी (काशी) शहर में ठगी का बड़ा खेल सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक फर्जी पुजारी को गिरफ्तार करके आस्था के नाम पर अवैध धंधा चलाने का खुलासा किया है। पकड़ा गया पुजारी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन कराने के नाम पर बहुत बड़ी ठगी के काम में लगा हुआ था। फर्जी पुजारी को गिरफ्तार करके ठगी का खुलासा करने पर उत्तर प्रदेश पुलिस की खूब तारीफ हो रही है। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित देश के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में शामिल काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास सक्रिय ऐसे फर्जी पुजारियों व दलालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को अधिकृत पुजारी बताकर श्रद्धालुओं से 'VIP दर्शन', 'सुगम दर्शन' और 'स्पर्श दर्शन' के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे थे।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लाइन से बचाकर जल्दी दर्शन कराने का झांसा देते थे। इसके बदले उनसे सैकड़ों से लेकर हजारों रुपये तक वसूले जाते थे। कई मामलों में श्रद्धालुओं को यह विश्वास दिलाया जाता था कि वे मंदिर के अधिकृत पुजारी हैं, जबकि उनके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था। शिकायतें लगातार मिलने के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। UP News
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान संदिग्ध लोगों से मंदिर प्रशासन द्वारा जारी पहचान पत्र मांगे गए। जो लोग अधिकृत पहचान पत्र नहीं दिखा सके, उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। जांच में पता चला कि ये लोग लंबे समय से श्रद्धालुओं को गुमराह कर अवैध कमाई कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार की ठगी या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। UP News
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के नाम पर दलालों और फर्जी पुजारियों द्वारा ठगी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हाल के दिनों में एक महिला श्रद्धालु से VIP दर्शन कराने के नाम पर हजारों रुपये लेने का मामला भी चर्चा में आया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर पैसे वापस कराए थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं। दर्शन, पूजा या अन्य सेवाओं के लिए केवल मंदिर प्रशासन द्वारा अधिकृत व्यवस्था का ही उपयोग करें। यदि कोई व्यक्ति VIP दर्शन या विशेष सुविधा दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या मंदिर प्रशासन को दें। धार्मिक आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ धाम में हुई यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि आस्था के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ अब सख्त अभियान जारी रहेगा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा पारदर्शी व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। UP News
विज्ञापन