विज्ञापन
प्रसिद्ध किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बड़ा फार्मूला बताया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने यह फार्मूला बताया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के विषय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

UP News : प्रसिद्ध किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बड़ा फार्मूला बताया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने यह फार्मूला बताया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के विषय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस समय पूरी दुनिया युद्ध से प्रभावित हुई है। भारत पर भी युद्ध का बुरा असर पड़ा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोने की खरीददारी ना करने, निजी वाहनों का प्रयोग कम करने तथा खाद का इस्तेमाल घटाने की जो अपील की है वह बहुत जरूरी अपील है। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ एकजुट खड़ा हुआ है और आगे भी खड़ा रहेगा। UP News
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए राकेश टिकैत ने अनेक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन का पूरा संगठन तथा उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी किसान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे मुश्किल समय में देश के प्रत्येक नागरिक को देश की सरकार के साथ मजबूती से खड़ा ही रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सोने की खरीद को कम करने का फार्मूला भी बताया। UP News
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपना फार्मूला बताते हुए कहा कि शादी-विवाह में सोना तथा चाँदी देने का बहुत गलत प्रचलन बना हुआ है। देश की सर्वखाप पंचायत लगातार यह अपील करती रही है कि शादी-विवाह में फिजूलखर्ची बंद कर देनी चाहिए। भारत सरकार को शादी-विवाह में सोने के जेवर लेने तथा देने के ऊपर एक कानून बना देना चाहिए। इस प्रकार सोने की खरीददारी अपने आप कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह में प्रतीक के तौर पर परिवार में पहले से मौजूद सोने का प्रयोग करना उत्तम रहेगा। राकेश टिकैत ने खाद का प्रयोग कम करने का फार्मूला भी दोहराया। UP News
किसान नेता राकेश टिकैत लम्बे अर्से से जैविक खेती करने की वकालत करते रहे हैं। देश में खाद की खपत कम करने के सवाल पर राकेश टिकैत ने जैविक खेती के फार्मूले को फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान संगठन लंबे समय से जैविक खेती (ऑर्गेनिक खेती) की मांग उठाते आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि फर्टिलाइजर सब्सिडी आखिर किसानों तक सीधे क्यों नहीं पहुंच रही। टिकैत ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से सीधे सब्सिडी दी जानी चाहिए ताकि जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके । राकेश टिकैत ने कहा कि देश में ऑर्गेनिक उत्पादों के लिए अलग मार्केट तैयार होना चाहिए। बड़े शहरों और मॉल में किसानों को सस्ती दरों पर दुकानें उपलब्ध कराई जाएं, जहां सीधे ऑर्गेनिक उत्पाद बेचे जा सकें। साथ ही ऑर्गेनिक उत्पादों की मॉनिटरिंग और जांच भी जरूरी है ताकि मिलावट पर रोक लग सके। पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कई लोकल ट्रेनें बंद कर दी गई हैं, जिससे लोग मजबूरी में निजी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर लोकल ट्रेन सेवाएं बढ़ाई जाएं तो ईंधन की काफी बचत हो सकती है। राकेश टिकैत ने जोर देकर देश को एकजुट होकर संकट का मुकाबला करने की अपील की। UP News
विज्ञापन